बच्चों के सुखद भविष्य के लिए एक सार्थक पहल: भारद्वाज

Apr 06, 2025 05:52 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी

रुड़की संवाददाता। रुडकी में बचपन प्ले स्कूल का उद्घाटन रविवार को उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ आनन्द भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनय गुप्ता,

बच्चों के सुखद भविष्य के लिए एक सार्थक पहल: भारद्वाज

रुड़की में बचपन प्ले स्कूल का उद्घाटन रविवार को उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. आनन्द भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनय गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीगोपाल नारसन और वरिष्ठ समाजसेवी रणविजय सिंह सैनी ने किया। सिविल लाइंस रुड़की में बचपन प्ले स्कूल की नई शाखा के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि बचपन वह समय है जब बच्चों के जीवन की नींव रखी जाती है। बचपन प्ले स्कूल बच्चों को न केवल शिक्षा देता है, बल्कि उनके जीवन मूल्यों और संस्कारों को भी संवारता है। आधुनिक तकनीकों और शिक्षा पद्धतियों के माध्यम से बचपन प्ले स्कूल बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं उन्होंने बचपन प्री स्कूल को बच्चों के सुखद भविष्य के लिए एक सार्थक पहल बताया। प्ले स्कूल की डायरेक्टर अरूणिमा सिंह ने बताया कि हम बचपन प्ले स्कूल की नई शाखा के साथ शहर के छोटे बच्चों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में आईपीएस कुश मिश्रा, सुबोध गुप्ता, सुभाष सरीन, उददयन गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदेश सैनी, राजकुमार सैनी, वैभव सिंह, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख