ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीतीन प्रदेशों में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमे

तीन प्रदेशों में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमे

देश के पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को तीन प्रदेशों में बहुमत का आंकड़ा मिलने पर रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के आहवान पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर...

तीन प्रदेशों में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 11 Dec 2018 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को तीन प्रदेशों में बहुमत का आंकड़ा मिलने पर रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर चौक पर आतिशबाजी और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, छत्तीसगढ़, एवं मध्य प्रदेश में पार्टी को बहुमत मिलने पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। साथ ही कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देश में कांग्रेस फिर से अपना परचम बहुमत हासिल कर केंद्र में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की मोदी की नोटबंदी जीएसटी किसान मजदूर व्यापारी नौजवान बेरोजगार युवा शक्ति ने भाजपा की प्रदेश सरकारों से दुखी होकर पुन कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया है। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा ने जनता के साथ छल किया है। जिससे जनता तंग आ चुकी है और अब लोग देश व प्रदेश में बदलाव चाहती है। जिसका परिणाम आज भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत से देखने को मिल रहा है ।इस अवसर पर डॉ. रकम सिंह, सुभाष सरीन, इरशाद पहलवान, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, ओम प्रकाश सेठी, श्रीगोपाल नारसन, श्रवण गोस्वामी, सन्नी बत्रा, हर्मेंद्र चौधरी, प्रमोद भटनागर, अशोक चौहान, गगन सरीन, अनुज सैनी, सरफराज, रश्मि चौधरी, मंजू कश्यप, पंकज सिंघल, सुधी शांडिल्य, संजय गर्ग, विशाल शर्मा, सतीश रोहिल्ला, कृष्ण गोपाल शर्मा, हंसराज सचदेवा, अशोक गोस्वामी, दीपक चौहान, सुरेश शर्मा, मुंनेश त्यागी, मोहम्मद आजम, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे। किसानों की अनदेखी का है नतीजाभारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है सरकार को किसानों की अनदेखी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। यदि भाजपा सरकार अभी भी नहीं जागी तो आगामी लोकसभा के नतीजे भी सरकार के खिलाफ जाएंगे। जबकि गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसानों पर गोली चलाने वाली भाजपा सरकार को मतदाताओं ने सबक सिखाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें