ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकलियर में महिला को मारपीट कर घायल किया

कलियर में महिला को मारपीट कर घायल किया

एक विवाहिता को उसका पति व ससुराल वाले मारपीट कर मायके के बाहर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को 108 से अस्पताल भेजा। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई...

कलियर में महिला को मारपीट कर घायल किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 24 Dec 2017 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एक विवाहिता को उसका पति और ससुराल वाले मारपीट कर मायके के बाहर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को 108 से अस्पताल भेजा। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है।मुक़र्रबपुर निवासी जहूर आलम की 25 वर्षीय पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से उससे मारपीट करते आ रहे थे। साथ ही दहेज की मांग करते रहते थे। कुछ माह पहले उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। घर में एक भाई है। करीब पंद्रह दिन पहले मौजिज लोगों के कहने पर विवाहिता को उसके ससुराल वाले अपने साथ ले गए थे। रविवार को उसके पति एवं ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर मुक़र्रबपुर गांव में उसके मायके के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने सोचा कि पागल महिला पड़ी है। विवाहिता के परिजनों ने घर के बाहर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को 108 से अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 000000000

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें