ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी के बीच बनेगा पहला वेंडिंग जोन

नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी के बीच बनेगा पहला वेंडिंग जोन

नगर निगम की टीम ने बुधवार को वेंडिंग जोन में लगने वाली रेहड़ी एवं ठेली के लिए पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि टीवीसी...

नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी के बीच बनेगा पहला वेंडिंग जोन
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 10 Dec 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम ने वेंडिंग जोन को बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। निगम की टीम ने वेंडिंग जोन में लगने वाली रेहड़ी और ठेली के लिए पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि वेंडिंग कमेटी की बैठक में तय मानकों के आधार पर रेहड़ी ठेली वालों को जगह आवंटित की जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में रेहड़ी एवं पटरी पर व्यापार करने वाले लघु व्यापारियों को नियत स्थान पर कारोबार करने को लेकर टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया गया। टीवीसी की कई बैठक भी वेंडिंग जोन बनाने को लेकर हो चुकी हैं। टीवीसी की बैठक में नगर निगम चौक से मलकपुर चु्ंगी को जाने वाले मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने पर सहमति बन गयी थी।

नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम टीम ने बुधवार को वेंडिंग जोन बनाने के लिए पैमाइश कर निशान लगाए। शहर में वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण जहां-तहां सड़कों किनारे फड़ और रेहड़ी लगी है। जिससे यातायात तो प्रभावित होता ही है साथ ही लोग जाम की समस्या से जूझते हैं। साथ ही भीड़ बढ़ने पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर लघु कारोबारियों को भी हटया जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम वेंडिंग जोन बनवा रहा है शहर में नगर निगम पुल से मलकपुर के बीच एक वेंडिंग जोन चिन्हित किया गया।

नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी को जाने वाले मार्ग पर बनने वाले इस वेंडिंग जोन में 100 से अधिक लघु व्यापारियों को जगह देने की तैयारी कर चुका है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नगर निगम पुल से मलकपुर चुंगी के बीच वेंडिंग जोन में बनने वाले वेंडिंग जोन के लिए पैमाइश और चिन्हीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर में इस जोन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें