ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभुवनेश्वरी मंदिर में कंडारी की जीत पर किया हवन यज्ञ

भुवनेश्वरी मंदिर में कंडारी की जीत पर किया हवन यज्ञ

भल्लेगांव बगवान स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर देवप्रयाग विधानसभा से विनोद कंडारी के विजयी होने पर हवन यज्ञ और...

भुवनेश्वरी मंदिर में कंडारी की जीत पर किया हवन यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरMon, 14 Mar 2022 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भल्लेगांव बगवान स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर देवप्रयाग विधानसभा से विनोद कंडारी के विजयी होने पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से कंडारी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग भी की।

रविवार को भुवनेश्वरी मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंडारी ने दो बार देवप्रयाग विधानसभा से दो-दो दिग्गज पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को हराया है। जिसके लिए वह कैबिनेट मंत्री के हकदार है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा की जनता भी उन्हें मंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी, जाखी प्रधान नरेश कोठियाल, मुकेश चंद्र लखेड़ा, नरेंद्र कुंवर, नरेंद्र भंडारी, महिपाल बुटोला, प्रीति लखेड़ा, पंकज उनियाल, विकास दुमागा, रणजीत सिंह, बासुदेव भट्ट, विकास मेहरा, अमित मेवाड़, लक्ष्मण सिंह, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें