ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसतेंद्र अध्यक्ष, लाल सिंह मंत्री चुने

सतेंद्र अध्यक्ष, लाल सिंह मंत्री चुने

सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सतेंद्र अध्यक्ष और लाल सिंह मंत्री चुने गए। राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में...

सतेंद्र अध्यक्ष, लाल सिंह मंत्री चुने
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 12 Dec 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सतेंद्र अध्यक्ष और लाल सिंह मंत्री चुने गए।

राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में सोमवार सुबह को मतदान हुआ। मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई। शिक्षक संघ के चुनाव में 157 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष और मंत्री को चुना। संगठन के अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य सुबोध मलिक और प्रधानाचार्य नीलम कटियार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर जीआईसी रुड़की के शिक्षक सतेंद्र और जीआईसी बेलड़ी के सुबोध कुमार, जबकि मंत्री पद पर लाल सिंह और योगेश मैदान में थे। दोनों ही खेमों के शिक्षक पिछले कई दिनों से शिक्षकों को अपने पाले में लाने में जुटे हुए थे। रविवार को अवकाश के बावजूद दिनभर चुनावी माहौल गर्माया रहा। दोनों ही खेमों के शिक्षकों के सदस्य शिक्षकों के घरों पर पहुंचकर उनसे वोट की अपील करते रहे। चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार मलिक ने बताया कि कुल 170 मतदाता थे। जिसमें से 156 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनके इनके आधार पर सतेंद्र अध्यक्ष, लाल सिंह मंत्री चुन गए। वही ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह और मोनिका रानी, सयुक्त मंत्री पद पर मनमोहन सिंह बिष्ट और कृष्ण यादव, आय व्यय निरीक्षक पद पर अमृता रावत को निर्विरोध चुना गया हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें