होली के विशेष वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ नवशियेष्टी यज्ञ
Mar 03, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। होली के पावन पर्व पर मंगलवार को आर्य समाज रामनगर में नवशियेष्टी यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य बिहारी लाल के नेतृत्व में होली
रुड़की, संवाददाता। होली के पावन पर्व पर मंगलवार को आर्य समाज रामनगर में आचार्य बिहारी लाल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ में राजकुमार और उनकी पत्नी ममता यजमान रहे। आचार्य बिहारी लाल ने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष मनुष्य जीवन के चार आधार हैं, जिनकी प्राप्ति के लिए यज्ञ का विशेष महत्व है। कहा कि भारतीय संस्कृति यज्ञमय रही है। वैदिक काल में नई फसल प्राप्त होने पर अग्नि प्रज्वलित कर देवताओं को अर्पित किया जाता था, जिसे होला कहा जाता था। फसल का अंश गुरुकुल, आचार्यों और धर्मस्थलों को भी समर्पित किया जाता था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



