सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत
लक्सर में हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे पर गंगोली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक अशोक, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लक्सर, संवाददाता। हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे पर गंगोली के पास अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। इससे घायल हुए बाइक के चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाने के फरक पुर गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक पुत्र सुक्खा लक्सर की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था। शनिवार की शाम वह कंपनी में ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। लक्सर खानपुर हाईवे पर गंगनौली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, और वाहन से भाग गया।
सड़क से होकर जा रहे साथी कंपनी कर्मचारियों ने उसे पहचानकर उठाया, और एक स्थानीय अस्पताल भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


