ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीहेमंत बने एबीवीपी पालिटेक्निक कार्यकारिणी के अध्यक्ष

हेमंत बने एबीवीपी पालिटेक्निक कार्यकारिणी के अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केएल पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कार्यकारिणी की घोषणा की। एबीवीपी प्रदेश सहप्रमुख गोविंद कुमराडा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा...

हेमंत बने एबीवीपी पालिटेक्निक कार्यकारिणी के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 02 Nov 2018 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केएल पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कार्यकारिणी की घोषणा की। एबीवीपी प्रदेश सहप्रमुख गोविंद कुमराडा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

अभावपि के प्रदेश सह प्रमुख ने छात्रों को परिषद की कार्यशैली के बारे में बताया। इसके बाद कार्यकारिणी की घोषणा की। कालेज अध्यक्ष पद पर हेमंत चौधरी, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, शिवानी चौहान, अतुल त्यागी, मंत्री शुभम सैनी, छात्र प्रमुख निशा मिश्रा, सह मंत्री शिवम कश्यप, प्रशांत कुमार को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश सह प्रमुख गोविंद कुमराडा ने बताया कि केएल पालीटेक्निक महाविद्यालय की कार्यकारिणी छात्रों के हितों में कार्य करेगी। साथ ही सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदकी कालेज में नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कालेज प्रबंधन से नोकझोंक हुई। प्राचार्य का कहना था कि कालेज परिसर में कोई राजनीतिक आयोजन नहीं किया जाएगा। इसको लेकरदोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। जो बाद में वार्ता के बाद शांत हुई। इस मौके पर नगर मंत्री आकाश गौतम, जिला सह संयोजक सूर्यकांत सैनी, सुमित तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि सैनी, पूर्व अध्यक्ष शुभम चौधरी, विपिन सैनी, राजकमल पुंडीर, अंकित सुसड़ा, सचिन कुमार, रचित पाल, विशाल कुमार,अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें