अमावस्या और वीकेंड के चलते नगला बाईपास पर लगा लंबा जाम

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में अमावस्या और वीकेंड पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के कारण नगला बाईपास पर लंबा जाम लग गया। यातायात के दबाव के कारण पुलिस को रूट डायवर्जन लागू करना पड़ा, लेकिन फिर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अमावस्या और वीकेंड के चलते नगला बाईपास पर लगा लंबा जाम

रुड़की, संवाददाता। अमावस्या और वीकेंड पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ी आवाजाही के कारण शनिवार को नगला बाईपास पर लंबा जाम लग गया। यातायात का दबाव बढ़ने से पुलिस और प्रशासन को रूट डायवर्जन लागू करना पड़ा। इसके बावजूद दिनभर बाईपास और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार की ओर रवाना हुए। वहीं वीकेंड होने के कारण भी पर्यटकों और यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।