Roorki News: बारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डर
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: बारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डरबारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डरबारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डर

Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। बारिश के साथ हवा चलने से फसलों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। कई दिनों से खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसान जसवीर सिंह, रोहित कुमार, जावेद अली, दीप कुमार, विकास कुमार, अतुल कुमार, घनश्याम, सुशील गौतम और राज सिंह आदि ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार हो चुकी है। वहीं गन्ना भी खेतों में पूरी तरह तैयार खड़ा है। कुछ खेतों में गन्ने की लंबाई करीब आठ फीट तक पहुंच गई है।


