मामूली बारिश में ही जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की, संवाददाता। गुरुवार देर रात हुई बारिश ने एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।

मामूली बारिश में ही जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

रुड़की, संवाददाता। शहर में गुरुवार देररात हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सलेमपुर मुख्य मार्ग, रुड़की ब्लॉक कार्यालय के बाहर, रामपुर चुंगी पर नवीन सब्जी मंडी के सामने, शिवपुरम और पनियाला रोड सहित कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। सड़क पर भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन पानी में फंसते नजर आए, जबकि पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।