Roorki News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलवाला में भरा बरसात का पानी
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र के गोकुलवाला गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। स
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलवाला में भरा बरसात का पानी
Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलवाला में लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। स्कूल के मुख्य गेट से लेकर कक्षाओं के आसपास तक पानी जमा होने से बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बच्चों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण मोहम्मद शहजाद, इकबाल, मुशर्रफ़, अनीस का कहना है कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है।


