Roorki News: लंढौरा में सड़कों पर भरा पानी
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: लंढौरा के मोहल्ला पठान चौक में बुधवार रात से हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह तक सड़कों पर तीन फीट तक पानी भरा रहा। इसके चलते 40 परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरी वाला और बड़ा तालाब ओवरफ्लो हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
लंढौरा में सड़कों पर भरा पानी
Roorki News: लंढौरा। लंढौरा में मोहल्ला पठान चौक में सड़कों पर चार घंटे तक करीब तीन फीट पानी भरा रहा। बुधवार रात के बाद गुरुवार सुबह को तेज बारिश होने से लंढौरा के मोहल्ला पठान चौक के पिलखन और मदरसा मार्ग पर दो से तीन फिट तक पानी भर गया। करीब चार घंटे तक पानी भरा रहने से 40 से अधिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि मोरी वाला और बड़ा तालाब ओवरफ्लो होने के कारण ये समस्या बनी हुई है।


