ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की नगर निगम वार्ड परिसीमन की आपत्तियों पर हुई सुनवाई

रुड़की नगर निगम वार्ड परिसीमन की आपत्तियों पर हुई सुनवाई

आपत्तियों पर सुनवाई के बाद डीएम ने फाइल शासन को भेजी . वार्ड परिसीमन पर कई निवर्तमान पार्षदों ने भी उठाए हैं सवाल रुड़की। कार्यालय संवाददाता रुड़की नगर निगम के वार्ड परिसीमन की आपत्तियों पर सुनवाई...

रुड़की नगर निगम वार्ड परिसीमन की आपत्तियों पर हुई सुनवाई
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 16 Dec 2018 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के वार्ड परिसीमन की आपत्तियों पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसके बाद वार्ड आरक्षण घोषित किया जाएगा। रुड़की में जनवरी आखिरी या फरवरी पहले सप्ताह में चुनाव की तैयारी चल रही है।रुड़की नगर निगम के चुनाव प्रदेश के अन्य निकायों के साथ नहीं हुए। बाद में सरकार ने नगर निगम सीमा में फेरबदल किया। पाडली गुर्जर और रामपुर को नगर निगम से बाहर कर दिया गया। जबकि कुछ गांवों को निगम में शामिल किया गया। रुड़की में सीमा विस्तार के बाद वार्ड परिसीमन जारी किया गया। पिछले रविवार को वार्ड परिसीमन जारी किया गया था। रुड़की में बीस की जगह चालीस वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड परिसीमन पर आपत्तियां मांगी गई थी। रविवार को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में आपत्तियों पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी दीपक रावत ने आपत्तियों पर सुनवाई की। रुड़की में कई निवर्तमान पार्षदों ने भी वार्ड परिसीमन पर आपत्तियां लगाई थी। उनका तर्क था कि वार्डों का परिसीमन नियमानुसार नहीं किया गया है। एक क्षेत्र के कुछ हिस्से को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया। आपत्तियों पर सुनवाई के लिए निवर्तमान पार्षद भी पहुंचे थे। इसमें चंद्र प्रकाश बाटा, पंकज सतीजा, दिनेश शर्मा सहित राम गोपाल कंसल, संजीव तोमर, कुलदीप तोमर, प्रवीण मेहंदीरत्ता, संजय कश्यप आदि भी पहुंचे थे। सुनवाई के बाद फाइल शासन को भेज दी गई है। वहां से वार्ड परिसीमन की अंतिम सूची जारी की जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जनवरी अंतिम या फरवरी पहले सप्ताह में रुड़की में चुनाव कराने की बात कह चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें