लूट के वांछित की तलाश में हरियाणा पुलिस का रुड़की में छापा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लूट के वांछित की तलाश में हरियाणा पुलिस का रुड़की में छापा एक रिश्तेदार के पास शरण लेने की मिली थी सूचना, वांछित का नहीं लगा पता रुड़की, संवाददाता।

लूट के वांछित की तलाश में हरियाणा पुलिस का रुड़की में छापा

रुड़की, संवाददाता। हरियाणा पुलिस ने एक वांछित की तलाश में रुड़की में कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस को वांछित के बारे में सूचना देने के बाद बैरंग लौट गई। गुरुवार की दोपहर हरियाणा पुलिस के एक दरोगा और दो सिपाही गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि एक लूट के मामले में एक वांछित पिछले छह माह से फरार चल रहा है। कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि उसकी रुड़की में रिश्तेदारी है और उसने रिश्तेदार के यहां शरण ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।