ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजन आक्रोश रैली में भाजपा पर बरसे हरीश रावत

जन आक्रोश रैली में भाजपा पर बरसे हरीश रावत

ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत...

ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत...
1/ 2ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत...
ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत...
2/ 2ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 28 Nov 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्वालापुर विधानसभा के लामग्रंट में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष में केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी हैं जो केवल और केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल लोगों के बीच नफरत पैदा करके चुनाव लड़ती हैं। ऐसी सरकार को 2022 में जनता को उखाड़ फेंकना है।

इस दौरान महंगाई को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, तेल और सब्जियों आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। कांग्रेस की ओर से चलाई गई अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। 2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर सभी योजनाओं को पुनः चालू किया जाएगा। इसके अलावा घाड़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। 30 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं 24 हजार सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें