ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीलंढौरा में साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होने पर खुशी मनाई

लंढौरा में साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होने पर खुशी मनाई

नगर पंचायत की ओर से साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार तय किया गया था। वही एक पक्ष ने साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने का विरोध करते हुए नगर पंचायत में...

लंढौरा में साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होने पर खुशी मनाई
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 28 Nov 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लंढौरा में साप्ताहिक बंदी गुरुवार का दिन घोषित होने पर दुकानदारों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष का चयन भी किया गया।

लंढौरा में काफी वर्षों से साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होती चली आ रही थी। एक पक्ष की मांग थी कि साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को होनी चाहिए। जिस पर नगर पंचायत बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर डीएम को भेजा था। डीएम की अनुमति मिलने पर कुछ दिन पहले नगर पंचायत की ओर से साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार तय किया गया था। वहीं एक पक्ष ने साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने का विरोध करते हुए नगर पंचायत में हंगामा काटा था। विरोध करने वाले पक्ष के व्यापारियों ने डीएम को शिकायती देकर साप्ताहिक बंदी का दिन पहले की तरह रखे जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी की ओर से साप्ताहिक बंदी का दिन गुरुवार घोषित होने पर दुकानदारों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान दुकानदारों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए सरफराज के नाम का चयन किया। दुकानदार प्रदीप कुमार, मुर्सलीन भोलर, अफजाल, हसीन हैदर आदि ने बताया कि शीघ्र ही नगर व्यापार मंडल बॉडी का गठन कर रजिस्टर्ड कराया जाएगा। साप्ताहिक बंदी का दिन मुकर्रर होने की खुशी मनाने वालों में सतीश प्रजापति, विजय, मनेंद्र शर्मा, अफजाल मलिक, मास्टर रहमान, योगेंद्र आदि दुकानदार शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें