ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीगुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति के मूल में

गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति के मूल में

इसलिए हमें अपने गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा हमें वेदव्यास के बताए हुए मार्ग पर चलना...

गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति  के मूल में
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 23 Jul 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड ज्योतिष परिषद कार्यालय में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि आज व्यास जयंती है भगवान वेदव्यास को आज के दिन याद किया जाता है। गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति भारतीय धर्म के मूल में है। इसलिए हमें अपने गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा हमें वेदव्यास के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा गुरु परंपरा भारतीय प्राचीन हिंदू वैदिक सनातन धर्म में शुरू से रही है। गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गुरुकुल में अध्ययन किया। प्रभु श्रीराम ने भी गुरुकुल में अध्ययन किया। इस दौरान राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल,डॉ. कल्पना सैनी, सुलक्षणा सेमवाल, पूनम सिंह, प्रदीप बदावन, इंद्र बधान, इंद्रमणि सेमवाल,नरेश सेमवाल, संदीप शास्त्री,मुकेश शास्त्री, राधा भटनागर,चित्र गोयल, राम कुमार गुप्ता, रजत गौतम, नितिन शर्मा, डॉ विपिन गुप्ता ,सुलक्ष्णा सेमवाल ,आदिति सेमवाल श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।

वहीं बालाजी ज्योतिष प्रतिष्ठान केंद्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्य रजनीश शास्त्री से आशीर्वाद लिया। आचार्य रजनीश शास्त्री ने कहा कि जिसका कोई गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने हेतु एक मार्गदर्शक सच्चा गुरु ही होता है। माता-पिता भी हमारे गुरु होते हैं। उनका भी सेवा सत्कार करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपाधि दी गई है। मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर गौरव गोयल, संजीव ग्रोवर, विशाल आहूजा, राजन आहूजा,आशीष वर्मा,बिजेंद्र माहेश्वरी,अमित कुमार,राजेश्वर रोहिल्ला, मीनाक्षी रोहिल्ल, अनुज नौटियाल, संदीप वर्मा, संदीप अरोड़ा, अरुण कुमार, ममता अहूजा, राखी आहूजा,आरती सेन,अनीता माहेश्वरी, कौशल्या देवी, पूजा सेन, योगेश त्यागी, सुदीप त्यागी, अनिल मेटकरी, अमित सेन आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें