Guest Lecture on Menstrual Hygiene and Health at SSD Girls PG College छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsGuest Lecture on Menstrual Hygiene and Health at SSD Girls PG College

छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

एसएसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्र कल्याण समिति द्वारा मेंस्ट्रूअल हाइजीन और स्वास्थ्य पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने स्वस्थ नागरिकों के निर्माण में महिलाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 26 Dec 2024 06:20 PM
share Share
Follow Us on
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

एसएसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्र कल्याण समिति की ओर से मेंस्ट्रूअल हाइजीन एंड हेल्थ विषय पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को इंडियन वूमेन साइंस एसोसिएशन रुड़की के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं और इसमें भी स्त्री की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। डॉ. रमा मेहता, नीता मित्तल और कार्यक्रम संचालन डॉ. कामना जैन ने कहा कि आज भी महिलाएं पीरियड्स के विषय में खुलकर बात करने से कतराती हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. संगीता गर्ग ने बताया कि हाइजीनिक आदत अपनाकर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं कहा हल किया जा सकता है। डॉ. संगीता ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन के साथ-साथ संतुलित आहार, व्यायाम, योग, ध्यान और समुचित नींद आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजकल बालिकाएं जीरो फिगर के चलते भोजन ठीक से नहीं करती है। जिस कारण बालिकाओं में कमजोरी और एनीमिया आदि पाया जाता है। उन्होंने सभी को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अंजलि प्रसाद, शशि कीर, डॉ. भारती शर्मा, शिल्पा, डॉ. मधु मेहरा और हिमांशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।