अधिवेशन में बुजुर्गों और अतिथियों को किया सम्मानित

Mar 08, 2026 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का 32वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न अधिवेशन में बुजुर्गों और अतिथियों को किया सम्मानित

अधिवेशन में बुजुर्गों और अतिथियों को किया सम्मानित

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का रविवार को 32वां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। अधिवेशन में 90 वर्ष से अधिक आयु के सात सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्मारिका 2026 का भी विमोचन किया गया। रविवार को आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बची सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद भारद्वाज रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, कोषागार के कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार व नगर विधायक प्रदीप बत्रा रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को उनकी आयु के आधार पर माला, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 90 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सात सदस्यों को विशेष सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्मारिका 2026 का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में रुड़की के ब्रांड एंबेसडर यतेंद्र कुमार चौधरी, मोनू जलवीर और तेजस्व को भी उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बची सिंह रावत ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उत्तराखंड में रुड़की शाखा को प्रथम स्थान देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने रुड़की के वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर यूनिट स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इस यूनिट के बाद वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में अंबाला से पहुंचे भारत पेंशन समाज के उपाध्यक्ष हंस राज माही ने भी उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, महासचिव बालोराम चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।