ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीधर्म की शिक्षा देने के लिए आते हैं भगवान

धर्म की शिक्षा देने के लिए आते हैं भगवान

श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते...

श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते...
1/ 2श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते...
श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते...
2/ 2श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 03 Nov 2019 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीकृष्ण कथा में साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते हैं। प्रभु श्री राम आए तो अत्याचारी रावण का वध कर राम राज्य की स्थापना की और श्रीकृष्ण के रूप में आए तो पापी कंस का वध कर राज्य उग्रसेन को सौंप दिया। जब भी एक राजा अपने राज्य को सुचारू ढंग से चलाने में असपफल रहा और उसे भोग की वस्तु समझ निजी स्वार्थों के लिए प्रजा का शोषण करने लगता है, तो उसे धर्म की शिक्षा देने के लिए प्रभु को आना ही पड़ता है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रामलीला ग्राउंड रामनगर में चल रही श्रीकृष्ण कथा में उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने एक ओर तो गोपियों के माध्यम से प्रेम-भक्ति विरह की धारा प्रवाहित की वहीं दूसरी ओर समस्त उपनिषदों को दुहकर गीता का ज्ञान संपूर्ण मानव जाति को दिया। गीता का उपदेश मानव जीवन में नवजीवन का संचार करने वाला है। धन और सम्पति से सम्पन्न व्यक्ति को पवित्र बनाकर देवत्व की तरफ ले जाने का कार्य गीता करती है। यह हमें आत्म उत्थान का मार्ग प्रदान करती है। गीता हमारे जीवन में एक संजीवनी का कार्य करती है। इसी गीता के उपदेश को सुनकर अर्जुन ने धर्म का मार्ग चुना था। गीता मात्रा शाब्दिक ज्ञान नहीं बल्कि यह तो आत्म जाग्रति का संन्देश है। हम गीता के संदेश को पूर्ण रूप से धारण नहीं कर पाए। इसीलिए समाज में धर्म के स्थान पर अधर्म पनप रहा है। आज यदि हम भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त बनना चाहते हैं तो जरूरत है उसी धर्म के साथ जुड़ने की जिसकी बात भगवान श्रीकृष्ण गीता में करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें