ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीचंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा...

चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 20 Mar 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की। घरों और मंदिरों में अनुष्ठान किया गया। मंदिरों में विशेष आरती में भक्तों ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया।रविवार से शुरू हुए नवरात्र में हर दिन सनातन मान्यता के अनुसार भक्त देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने व्रत का पारण कर देवी पूजन किया। मां भगवती को भोग लगाया गया और दुर्गा पाठ कर देवी का आशीर्वाद लिया। घरों और मंदिरों में नवरात्र पर अनुष्ठान किया जा रहा है। जिन घरों में नवरात्र पर पाठ किए जा रहे हैं वहां विशेष पूजन चल रहा है। देवी के मंदिरों में नवरात्र पर सुबह-शाम विशेष आरती का आयोजन हो रहा है। मंदिरों में आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र की नवमी तिथि तक मंदिरों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाएगा।दुर्गा मंदिर में हुआ धार्मिक कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम स्थित दुर्गा मंदिर में देवी के स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा मूर्ति का श्रृंगार करने के बाद गणेश पूजन, नव दुर्गा पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन किया गया। पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि देवी पूजन से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस साधना त्यागी, अनिल अग्रवाल, अशोक वर्मा, अनिल राठी, राजेश, उषा, उमा अग्रवाल, भुवनेश्वरी पैन्यूली, ममता, सरिता, बीना, आशा, विकास गोयल, अनु गोयल, वंश गोयल, कदम सिंह, सुभाष सैनी, माला चौहान, मुकेश पैन्यूली, रजनीश उनियाल, लोकेश शास्त्री आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें