ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजिंप सदस्य का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा

जिंप सदस्य का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा

प्रत्याशियों के साथ ही मतदाता भी परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे...

जिंप सदस्य का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 27 Sep 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की ब्लाक की मतगणना 41 टेबल पर की जाएगी। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य और सबसे आखिर में जिला पंचायत सदस्य का परिणाम आएगा। गांव में नई सरकार देखने के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार में हैं। बुधवार को मतगणना के साथ ही इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रत्याशियों के साथ ही मतदाता भी परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान , बीडीसी और आखिर में जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना की जाएगी। एक मतदान टेबल पर मतगणना के लिए अनुमानित दो घंटे का समय लग सकता है। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए 41 टेबल लगाई गई है। एक टेबल पर पांच कर्मचारी तैनात होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें