एक डॉक्टर पर बढ़ा मरीजों का दबाव, सिविल अस्पताल में दिनभर लगी कतार
एक डॉक्टर पर बढ़ा मरीजों का दबाव, अस्पताल में दिनभर लगी कतार,एक डॉक्टर पर बढ़ा मरीजों का दबाव, अस्पताल में दिनभर लगी कतार तीन जनरल फिजिशियन में से दो
सिविल अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन की कमी मरीजों पर भारी पड़ गई। अस्पताल में तैनात तीन जनरल फिजिशियन में से केवल एक चिकित्सक के उपलब्ध रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग गईं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन डॉ. एके श्रीवास्तव ही ओपीडी में मौजूद रहे। वहीं डॉ. नितीश कुमार डे ऑफ पर थे, जबकि डॉ. मसरूफ अवकाश पर बताए गए। ऐसे में जनरल फिजिशियन की पूरी जिम्मेदारी एक ही डॉक्टर पर आ गई। इससे मरीजों की जांच और परामर्श में देरी हुई, जिससे कई मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


