झबरेड़ा इंडेन गैस एजेंसी पर घटी उपभोक्ताओं की भीड़
झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे में स्थित इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की स्थिति सामान्य रही। कार्यालय के बाहर
झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा की इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए रसोई गैस उपभोक्ता पहुंचे। गैस वितरण व्यवस्था में पहले की अपेक्षा सुधार दिखा। झबरेड़ा कस्बे की इस गैस एजेंसी से आसपास के कई गांव भक्तोंवाली, साबतवाली, लोदीवाला, कोटवाल आलमपुर, शेरपुर, खेल मऊ, सादोली, शीतलपुर, खरखड़ी, मानकपुर, आदमपुर, खजूरी और डेलना आदि जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोग गैस के लिए परेशान रहे। गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइन लग रही थी। अब धीरे-धीरे गैस एजेंसियों में लाइन कम हो रही है। गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी पवन सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं की भीड़ कम हो गई है और सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


