सिलेंडर लिए मच रही मारामारी, लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
फोटो समाचार :फोटो समाचार : सिलेंडर लिए मच रही मारामारी, लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर केवाईसी न होने से भी भटक रहे लोग, पर्ची
रसोई गैस सिलेंडर के लिए नगर में शुक्रवार को भी मारामारी रही। एजेंसी के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही लेकिन कई उपभोक्ताओं को चार घंटे बाद भी सिलेंडर नहीं मिल सके। पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों को काम छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है। सिलेंडर के अलावा कभी केवाईसी तो कभी पर्ची के लिए मारामारी हो रही है। उपभोक्ताओं चार घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि कुछ को पता लगता है उनकी केवाईसी ही नहीं हो रखी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


