सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़, गाड़ी न पहुंचने पर खाली हाथ लौटे लोग

Apr 07, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़, गाड़ी न पहुंचने पर खाली हाथ लौटे लोग,सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़, गाड़ी न पहुंचने पर खाली हाथ लौटे लोग लोगों ने एजे

सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़, गाड़ी न पहुंचने पर खाली हाथ लौटे लोग

गैस सिलेंडर लेने के लिए मंगलवार को भी बेड़पुर चौक और महेवड़ कलां में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। काफी देर तक लाइनों में लगने के बाद भी महेवड़ कलां में गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वहीं, बेड़पुर चौक पर उपभोक्ताओं ने लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लिए। मंगलवार को सुबह से ही बेड़पुर चौक और महेवड़ कलां में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगना शुरु हो गई। चांद गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर की गाड़ी लाकर बेड़पुर चौक पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किय गए है। लेकिन कई लोगों को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।