ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीगणेश महोत्सव की रही धूम

गणेश महोत्सव की रही धूम

रुड़की में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। रुड़की नगर निगम में भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रेम मन्दिर में श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रो से श्री गणेश के...

1/ 2रुड़की में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। रुड़की नगर निगम में भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रेम मन्दिर में श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रो से श्री गणेश के...
रुड़की में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। रुड़की नगर निगम में भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रेम मन्दिर में श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रो से श्री गणेश के...
2/ 2रुड़की में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। रुड़की नगर निगम में भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रेम मन्दिर में श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रो से श्री गणेश के...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 14 Sep 2018 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। रुड़की नगर निगम में भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रेम मन्दिर में श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रो से श्री गणेश के नाम का जाप किया। रुड़की नगर निगम कॉम्लेक्स में श्री ओम सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गणेश मूर्ति प्रतिष्ठा के प्रथम दिवस आचार्य रजनीश के सानिध्य में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति स्थापित की गई। प्रथम दिन के कार्यक्रम का दीप जलाकर और पुस्तक विमोचन मास्टर धूम सिंह, आचार्य रजनीश, मंडल के अध्यक्ष नीरज ठाकुर, सतीश सैनी, कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, वरुण ग्रोवर, सन्नी सिंघल, व्योम शर्मा, मोहित चौरसिया ने सामूहिक रूप से किया। इसके उपरांत पूजन में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दूसरी ओर प्रेम मंदिर में गणेश पूजन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने 1008 मंत्रों से भगवान गणेश का जाप किया। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का अभिषेक करवाया। इस अवसर पर चेतन प्रकाश, संजय वालिया, संजीव, संजय राठी, राकेश कपूर, हरीश वर्मा, सुमित खन्ना, हर्षित गर्ग, ओम दत्त शर्मा, अनूप शांडिल्य, अमित अग्रवाल, रणपाल सिंह रावत, अखिलेश सक्सेना, लवली मेहंदीरत्ता, मोहित अग्रवाल, सचिन धीमान, वरुण त्यागी, रमन त्यागी आदि लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें