कलियर विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया
रुड़की,संवाददाता। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के पाडली गुर्जर में राज्य योजना से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह मार्ग
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के पाडली गुर्जर में राज्य योजना से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह मार्ग पिछले काफी समय में खराब था, जिस कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिलान्यास करते हुए विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि काफी लंबे समय से जनता की मांग थी कि क्षेत्र में इस सड़क का निर्माण कार्य हो सके। लोगों की सुविधा देखते हुए पनियाला रोड से कब्रिस्तान तक 97 लाख 39 हजार की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार 2027 में आएगी और निश्चित रूप से प्रदेश में विकास की झड़ी लगेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तौकीर अहमद ने कहा कि नई नगर पंचायतों को बजट न मिलने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य अटके पड़े हैं। कहा कि विधायक निधि से लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सड़क के बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद दानिश, गुलजार, वसीम, राशिद मलिक, शहजाद, कामिल, भानु प्रताप, आसकिन, आबिद , हाजी रिजवान, उस्मान, शराफत, शमशेर, जावेद, इनाम, इनाम मुखिया,ओमपाल, मो सलीम, भूरा, समर्थक व क्षेत्रवासी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




