Roorki News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 2.30 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज
Roorki News: भगवानपुर में एक ग्रामीण ने एक व्यक्ति पर 2.30 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित मुर्सलीन ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पैसे हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने एक अन्य व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुर्सलीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर बातचीत कर एक व्यक्ति ने उसका विश्वास जीत कर। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर पीड़ित से उसके दस्तावेज भी ले लिए। जिनके आधार पर उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किए और लालच देकर 2.3 लाख रुपये हड़प लिए। कुछ समय बाद जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की और इसमें कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


