ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजेल के चार बंदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि से मचा हड़कंप

जेल के चार बंदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि से मचा हड़कंप

चार दीवारी के अंदर कैद बंदियों तक भी कोरोना पहुंच चुका है। रुड़की जेल के चार बंदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उपचार के लिए बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है। करीब दस दिन पूर्व आईजी जेल की ओर से...

जेल के चार बंदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 30 Apr 2021 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

चार दीवारी के अंदर कैद बंदियों तक भी कोरोना पहुंच चुका है। रुड़की जेल के चार बंदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उपचार के लिए बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है। करीब दस दिन पूर्व आईजी जेल की ओर से मुलाकात पर पाबंदी लगा दी गई थी। ताकि जेल में कोरोना संक्रमण न फैल पाए। करीब चार दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम रुड़की जेल पहुंची थी। 534 बंदियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जांच में रुड़की जेल के अब चार बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बंदियों के पॉजिटिव मिलने पर अन्य बंदियों और जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार चारों बंदियों को अलग बैरक में रखा गया। ताकि अन्य बंदी और जेल स्टाफ संक्रमित न हो पाए। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि चार बंदी कोरोना पॉजिटिव हैं। बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है। समय पर उन्हें खाना और दवाई दी जा रही है।

बंदियों को लगेंगे कोरोना के टीके
यदि सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही रुड़की जेल के 534 बंदियों को कोरोना के टीके लगेंगे। जेलर की ओर से जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। ताकि बंदियों को कोरोना के टीके लग सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें