Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कैंप कार्यालय में एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और पटके से स्वागत कर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और लगन सफलता की कुंजी हैं। छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थियों की जीत संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देगी। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला और कॉलेज पदाधिकारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कैंप कार्यालय पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पटका और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गौरव गोयल ने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज कर अपनी क्षमता साबित की है। इससे अन्य विद्यार्थियों में भी संगठन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार, डीएवी कॉलेज रुड़की के अध्यक्ष आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष मयंक कर्नवाल, सहसचिव खुशी धीमान, कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा, शानवीर, उदय, अनिल परमार, शिवकुमार, दीपक सैनी, शिवम कुमार, मोहित वशिष्ठ और ताल्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

