जनता डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
25 लीटर खराब दूध कराया नष्ट,25 लीटर खराब दूध कराया नष्ट रुड़की, संवाददाता। शहर के निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा

खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को एक महिला की शिकायत पर जनता डेयरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में खराब और बासी दूध बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया। महिला उपभोक्ता ने डेयरी से खरीदे गए दूध की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत विभाग से की थी। इस पर खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डेयरी पर 25 लीटर दूध बासी और दूषित पाया गया। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम को देखते हुए टीम ने दूध को नष्ट कर दिया।
इसके साथ ही डेयरी से दूध के नमूने लेकर सील कर दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



