Roorki News: टीम ने पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय और दिलीप जैन ने दुकानों पर खाद्य उत्पादों की जांच की। टीम ने पांच नमूने लिए और उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य गुणवत्ता और पैकेजिंग के पालन के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय और दिलीप जैन ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। टीम ने विभिन्न खाद्य उत्पादों के पांच नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल और नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग की टीम ने कुछ उत्पादों के लेबल और प्रोडक्ट इंडोर्समेंट को लेकर भी जांच की। संबंधित रिटेल स्टोर को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एफएसएसएआई के निर्देशों के तहत एक रिटेल स्टोर से बिक्री के लिए प्रदर्शित घी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।
ये भी पढ़ें:Kashipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की बाजपुर में छापेमारी, दुकानों से लिए 6 खाद्य पदार्थों के नमूने
विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


