चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर परखी साफ सफाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीचारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर परखी साफ सफाई, छह पर चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर परखी साफ सफाईचारध

रुड़की, संवाददाता। चारधाम यात्रा 2026 के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर होटल, रेस्टोरेंट व खाद्य पदार्थ बेचने वालों की रेहड़ी आदि की साफ सफाई व खाने की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान कई खाद्य पदार्थ के सैंपल भी लिए। वहीं, सैंपल फेल होने पर छह प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ वाद भी दायर किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। हाइवे, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आदि के पास स्थित होटल व रेस्टोरेंट पर चेकिंग की गई। साफ सफाई को देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


