ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरामरसोई में अब बन रहा पांच सौ लोगों का खाना

रामरसोई में अब बन रहा पांच सौ लोगों का खाना

इनके अलावा लक्सर के पांच राहत शिविर में रह रहे लोगों के लिए भी नाश्ते के अलावा दोनों टाइम खाना मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में कई जगह लोग खाना बनवाकर इनकी मदद कर रहे हैं। कस्बे के आलोक...

रामरसोई में अब बन रहा पांच सौ लोगों का खाना
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 24 Apr 2020 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्सर में गरीब, बेसहारा लोगों की मदद के लिए चलाई जा रही राम रसोई का दायरा बढ़ रहा है। यहां पहले एक टाइम में 300 लोगों का खाना बन रहा था, पर अब इससे ज्यादा लोग सुबह, शाम खुद खाना खाने पहुंच रहे हैं। लिहाजा अब रसाई में पांच सौ लोगों के लिए खाना पकाया जा रहा है।लॉकडाउन में बहुत से गरीब, बेसहारा व बुजुर्ग परिवारों के पास दो जून की रोटी का इंतजाम नहीं है। इनके अलावा लक्सर के पांच राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए भी नाश्ते के अलावा दोनों टाइम खाना मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में कई जगह लोग खाना बनवाकर इनकी मदद कर रहे हैं। कस्बे के आलोक कुमार, अरविंद कुमार, भूपेंद्र निगम, राहुल अग्रवाल, विवेक सैनी, अरुण कुमार, राजेश कुमार, दिनेश नेगी, अनुज प्रजापति, विशाल चौधरी, अश्वनी चौधरी, रतेंद्र तिवारी, मोनू वाल्मीकि, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, संदीप लोचन, अमित कुमार, विकास खटाना, सचिन मित्तल सहित बीस से अधिक युवा भी शिवपुरी मोहल्ले में राम रसोई चला रहे हैं। पूर्व में यहां एक टाइम में तीन सौ लोगों का खाना बनता था। पर पिछले कुछ दिन से खाने के समय सैकड़ों गरीब लोग खुद ही रसोई पर पहुंच रहे हैं। संचालक युवाओं ने बताया कि इन्हें देखते हुए अब एक टाइम में तीन सौ के बजाय पांच सौ लोगों का खाना बनाया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र के लोग खुदबखुद रामरसोई में सहयोग करते हुए प्रचूर मात्रा में राशन व अन्य सामान दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें