ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपांच दुपहिया वाहन सीज, दस लोगों का चालान

पांच दुपहिया वाहन सीज, दस लोगों का चालान

पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में चंद्रशेखर चौक, मलकपुर चुंगी, नगर निगम आदि इलाकों में लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई की है। सरकार ने लॉकडाउन में केवल दैनिक जरूरतों की खरीदारी के लिए ही सुबह 7 से दोपहर 1...

पांच दुपहिया वाहन सीज, दस लोगों का चालान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 03 May 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में चंद्रशेखर चौक, मलकपुर चुंगी, नगर निगम आदि इलाकों में लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई की है। सरकार ने लॉकडाउन में केवल दैनिक जरूरतों की खरीदारी के लिए ही सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक की छूट दी है। इस अवधि में सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि अनावश्यक रूप से लोग अपने घरों से बाहर न निकले। लेकिन कुछ लोग सरकार के निर्देशों को अनदेखा कर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को पुलिस ने विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन उल्लंघन में लोगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पांच दुपहिया वाहनों को सीज किया है। मास्क न पहनने पर सात लोगों का चालान किया है। तीन लोगों पर पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें