Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsFive Thousand Reward Suspect Surrenders in NDPS Act Case One Remains at Large
पांच हजार के इनामी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडर

पांच हजार के इनामी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडर

संक्षेप:

पांच हजार के इनामी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडरपांच हजार के इनामी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडरपांच हजार के इनामी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडर

Aug 10, 2025 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

पांच हजार के एक इनामी ने हाईकोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इस मामले में नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाला एक आरोपी अभी फरार है। रुड़की कोतवाली पुलिस ने 15 अप्रैल 2025 को एक कार सवार को डमडम चौक के पास रोका था। तलाशी में कार से 2915 नशीले इंजेक्शन और 50 हजार की रकम बरामद हुई थी। पुलिस पूछताछ में कार चालक सुलेमान निवासी गांव बुढाहेड़ी थाना पथरी जिला हरिद्वार ने बताया था कि वह नशे के कारोबार से जुड़ा है। मनोज निवासी मुजफ्फरनगर से एक लाख रुपये में नशे के इंजेक्शन खरीदने की बात कही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने साथियों के रूप में उसने खुर्शीद, नूरआलम मुदस्सिर और आस मोहम्मद निवासी गांव बुढाहेड़ी थाना पथरी के नाम बताए थे। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी की ओर से आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। मामले में दो आरोपी पकड़े जा चुके है। जबकि नूरआलम मुदस्सिर और मनोज फरार थे। इनमें से मुदस्सिर ने हाईकोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी मनोज की तलाश अभी जारी है।