ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजनपदीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया

जनपदीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया

कोटद्वार। समग्र शिक्षा अभियान एवं एससीईआरटी के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कालेज परिसर में जनपदीय विज्ञान महोत्सव आरंभ हो गया...

जनपदीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारMon, 17 Oct 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

समग्र शिक्षा अभियान एवं एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कालेज परिसर में जनपदीय विज्ञान महोत्सव आरंभ हो गया है।

विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए विज्ञान एवं गणितीय मॉडल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान ड्रामा, विज्ञान मेला और विज्ञान प्रदर्शनी आदि विषयों पर नाटकों व पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में जनपद पौड़ी के 15 विकासखंड खंडो के 600 छात्र छात्रा प्रतिभाग कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है जिसमें प्रत्येक दिन नवाचार हो रहे हैं। आज के युग में यदि हमें आगे बढ़ना है तो नए-नए नवाचारों को एवं अविष्कारों को करना होगा जो कि विज्ञान से ही संभव हैं। कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति के बल पर दुनिया में अग्रणी देश बनने की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाईं, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जगमोहन रावत, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र रावत, गरिमा व्यास, जितेंद्र नेगी, संदीप बिष्ट, परितोष रावत, महेंद्र राणा, नरेंद्र रावत, महेंद्र रौतेला, नवीन असवाल, राकेश चंद्र पोखरियाल, मुकेश रावत, रश्मि रावत, पूनम पांथरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें