घर में घुसकर जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार
टांडा भनेड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर में घुसकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर...
टांडा भनेड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर में घुसकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी जियाउल हक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गांव का रईस आया। रईस ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर रईस ने उससे मारपीट भी की। किसी तरह बचकर वह घर के अंदर चला गया। बाद में रईस, जाहिद, शाहिद, शहजाद, साजिद, महताब, फरमूद, दिलशाद, राशिद, तैमूर के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, सरिये, बलकटी और गंडासे थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर घर में काम कर रहे नाजिम, शाहरूख, मकसूद आए। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी जाते हुए घर के बाहर से पथराव करने लगे। घर के बाहर खड़ी कार का शीशा भी पथराव में टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राशिद, साजिद, रिजवान, शाहिद, दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।