परम्परागत खेती को बढ़ावा, 60 किसानों को मिली स्प्रे मशीनें
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में गोपालपुर गांव में परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जैविक और परंपरागत खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आधुनिक कृषि उपकरणों से खेती को लाभकारी बनाना था। कार्यक्रम में 60 किसानों को स्प्रे मशीनें वितरित की गईं।

रुड़की, संवाददाता। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत बुधवार को गोपालपुर गांव में किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं परंपरागत खेती के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के माध्यम से उनकी खेती को अधिक लाभकारी बनाना रहा। इस दौरान गांव के 60 किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर स्प्रे मशीनें भी वितरित की गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


