बारिश से धान व सब्जियों की फसल को मिला लाभ

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भगवानपुर में बारिश ने किसानों को राहत दी है। लंबे समय से सूखे के कारण फसलें प्रभावित थीं, लेकिन अब धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को लाभ मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार तेज हो गई है और सिंचाई खर्च में कमी आई है।

बारिश से धान व सब्जियों की फसल को मिला लाभ

भगवानपुर, संवाददाता। बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति के कारण फसलें प्रभावित हो रही थी। लेकिन समय पर हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश का सबसे अधिक लाभ धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार तेज हो गई है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है। चुड़ियाला गांव के किसान रामपाल सिंह ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिल गया है। अब उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।