Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsFarmers Meeting in Haridwar Promotes Advanced Sugarcane Varieties and Sustainable Farming
गन्ने की उन्नत प्रजातियां और टिकाऊ खेती पर जोर
संक्षेप:
रुड़की,संवाददाता। गन्ना विभाग एवं इफको हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को राघड़वाला गांव में एक दिवसीय किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों
Sep 12, 2025 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
गन्ना विभाग एवं इफको हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को राघड़वाला गांव में एक दिवसीय किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन कर गन्ना विकास परिषद के सीडीआई मनोज कुमार ने किसानों को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र, काशीपुर से विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों की विशेषताओं से अवगत कराया। और कहा कि इन प्रजातियों से किसानों की आमदनी बढ़ सकती है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


