किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने मंगलवार को रुड़की बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात

किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान किसानों को बिजली संबंधी परेशानी पर चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लागतार बिजली कटौती हो रही है जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर न लगाने की बात भी कही। किसानों ने कहा कि थोड़े बकाया के लिए कनेक्शन कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को चेतावनी नोटिस जरूर दिया जाए। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में नाजिम अली, परवेज अली, ललित गिरी, मनोज पाल, सैयद अली और शहजाद मुकरपुर लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।