उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा
लक्सर, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक में पदाधिकारी ने बिजली, खाद, सहित किसानों की कई समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। उन्होंने इन पर

लक्सर, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है। टीम उनके कनेक्शन काट रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों को ट्यूबवेल का बिल माफ नहीं किया जा रहा है। किसानों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाकर ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने तत्काल ऊर्जा निगम को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही।कहा कि गन्ना समिति द्वारा किसानों को नगद में पांच बोरे खाद के दिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है जबकि इस बाबत गन्ना आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


