Roorki News: खाद के लिए परेशान लक्सर क्षेत्र के किसान

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति लक्सर और उसके गोदामों पर खाद उपलब्ध न होने की वजह से किसानों को इफको बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। अधिक भीड़ होन

Roorki News: खाद के लिए परेशान लक्सर क्षेत्र के किसान

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति लक्सर और उसके गोदामों पर खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को इफको बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। अधिक भीड़ होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी किसान धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से लक्सर गन्ना विकास समिति और उससे जुड़े गोदामों में खाद समाप्त हो चुकी है। खाद लेने पहुंचे किसान कुलदीप, जातीराम, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार आदि का कहना था कि बारिश के बाद गन्ने की फसल में खाद डालनी है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है।

इस दौरान महक सिंह, साहब सिंह, सुबोध कुमार, नकली सिंह, राजपाल सिंह, सुखबीर सिंह और कलीराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे। इफको खाद बाजार के स्टोर प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी किसानों को नियमानुसार खाद वितरित की जा रही है।----------फोटो समाचार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।