तेज हवाओं से गेहूं की फसल गिरी, किसानों को भारी नुकसान की आशंका

Mar 03, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

झबरेड़ा, संवाददाता। कई दिनों से लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पानी लगाते ही गिरती जा रही है। इससे किसानों को

तेज हवाओं से गेहूं की फसल गिरी, किसानों को भारी नुकसान की आशंका

कई दिनों से लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पानी लगाते ही गिरती जा रही है। इससे किसानों को गेहूं की फसल में मुनाफे की जगह नुकसान की आशंका सताने लगी है। कस्बा झबरेड़ा व ग्रामीण क्षेत्र के किसान गुड्डू वर्मा, राजपाल, यशवीर, कपिल सैनी, रोहताश, कुलदीप, प्रदीप, सुखपाल, योगेश त्यागी, प्रमोद, बीरम सिंह आदि का कहना है कि किसान के भाग्य की लकीरें मौसम की मेहरबानी पर टिकी होती हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में जिन खेतों में गेहूं की फसल को पानी दिया गया है, वह जमीन पर बिछ गई है।

गेहूं की फसल में बाली आने के समय एक सिंचाई अवश्य की जाती है, जिससे दाना स्वस्थ और पुष्ट हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।