जनपद में गन्ने की फसल पर मंडराया टॉप बोरर रोग का खतरा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर, संवाददाता। जनपद में गन्ने की फसल पर टॉप बोरर रोग का खतरा बढ़ने से किसान चिंतित हैं। खेतों में गन्ने के पौधे सूखने लगे हैं। किसानों का कहना है क

जनपद में गन्ने की फसल पर मंडराया टॉप बोरर रोग का खतरा

लक्सर, संवाददाता। गन्ने की फसल पर टॉप बोरर रोग का खतरा बढ़ने से किसान चिंतित हैं। खेतों में गन्ने के पौधे सूखने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कीटनाशकों का प्रयोग करने के बावजूद बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इस समय जिलभर में करीब 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में गन्ने का अच्छा मूल्य मिलने से किसानों का रुझान बढ़ा है, लेकिन अब टॉप बोरर रोग परेशानी का कारण बन गया है। दरगाहपुर के किसान बाबूराम शर्मा और न्यामतपुर के अनुज कुमार ने बताया कि यह रोग आमतौर पर जुलाई में दिखाई देता था, लेकिन इस बार समय से पहले फैलने से किसान परेशान हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।