ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीवेतनवृद्धि को श्रमिकों का फैक्ट्री गेट पर धरना

वेतनवृद्धि को श्रमिकों का फैक्ट्री गेट पर धरना

गांव लाठरदेवा हूण स्थित फिनोलेक्स केबल फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर वेतनवृद्धि और अन्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन से कई बार...

वेतनवृद्धि को श्रमिकों का फैक्ट्री गेट पर धरना
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 02 Oct 2017 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव लाठरदेवा हूण स्थित फिनोलेक्स केबल फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर वेतनवृद्धि और अन्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन से कई बार वार्ता होने पर भी वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। वेतन श्रम कानून के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा भत्ता और स्वास्थ्य संबंधी कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी उक्त मांगें पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। फैक्ट्री उपप्रबंधक संजय शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों से वार्ताकार शांतिपूर्ण हल निकाल लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें